4 दिसंबर 2012 - 20:30

इराक में अमीरुल हज़रत अली अलैहिस्सलाम के पाक रौज़े को शहीद करने की साजिश नाकाम बना दी गई है....

इराक में अमीरुल हज़रत अली अलैहिस्सलाम के पाक रौज़े को शहीद करने की साजिश नाकाम बना दी गई है।इराक के सुरक्षा स्रोतों ने आज बताया कि अमीरुल मोमिनीन हज़रत अली अलैहिस्सलाम के पाक रौज़े को विस्फोट से शहीद करने और आयतुल्लाह सीसतानी सहित प्रमुख उल्मा की हत्या की साज़िश को विफल बना दिया गया है। इराकी सुरक्षा स्रोतों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार इराकी सुरक्षा बलों ने इस साज़िश का पता लगाकर इराक के मध्य में स्थित बाबुल राज्य के उत्तरी इलाक़ों से तीस बंदूकधारियों को गिरफतार किया है। इस सुरक्षा माध्यम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादी कई आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त हैं और उन्होंने बाबुल राज्य में कई बम धमाके भी किए हैं और हज़रत अली अ. के रौज़े को शहीद करने और उल्मा की हत्या की साजिश को भी स्वीकार किया है। जानकारी के मुताबिक इराक़ी सुरक्षा बलों ने पंद्रह अन्य वांटेड लोगों को इराक के उत्तरी क्षेत्र मूसेल से गिरफ्तार किया है जिनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है।.......166